- Hindi News
- जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम आज, मुफ्ती राजस्थान करेंगे शिरकत
जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम आज, मुफ्ती राजस्थान करेंगे शिरकत
भोपालगढ़ | कस्बेमें रविवार को मुख्य बस स्टैंड पर स्थित लालशाह पीर बाबा दरगाह मस्जिद में जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम मुफ्ती राजस्थान शेर मोहम्मद खान की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दरगाह मस्जिद मौलाना दाऊद सौहर बर्दी ने बताया कि रविवार को नमाजे इशाबाद जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। इसमें मुफ्ती राजस्थान तकरीर पेशकर इस्लाम धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में जामा मस्जिद मौलाना मेहमूद सहित बड़े-बड़े औलमाए इकराम भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के कार्यकर्ता तैयारियों में जूटे नजर आए। इस कार्यक्रम में रविवार को जोधपुर, पीपाड़, नागौर सहित भोपालगढ़ क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोग भाग लेंगे।