- Hindi News
- 68वें दिन वकीलों की हड़ताल स्थगित, आज से लौटेंगे काम पर
68वें दिन वकीलों की हड़ताल स्थगित, आज से लौटेंगे काम पर
इसलिए थे हड़ताल पर
भास्कर न्यूज. जयपुर/जोधपुर | जयपुरसहित प्रदेश के कई जिलों में जारी वकील हड़ताल रविवार को स्थगित कर दी गई। ऑल राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति के संयोजक गोपेश कुम्भज ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वकीलों की पांच मुख्य मांगों पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इसी के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। जयपुर में वकीलों की हड़ताल 68 दिन से जारी थी। कुंभज ने बताया कि जयपुर महानगर के डीजे एडीजे के ट्रांसफर सहित अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी है। जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र सुराणा ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे जनरल हाउस आहूत किया गया है वकीलों की राय के अनुसार ही हड़ताल के संबंध में फैसला किया जाएगा। इधर, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन ने भी मंगलवार से अदालत में नियमित रूप से काम करने का निर्णय लिया है।
गांधी नगर में जज मोहम्मद रफीक से मिलने पहुंचे वकील।
वकीलों ने 9 जुलाई को एडीजे कोर्ट (13) में दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष गोपेश कुम्भज सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई के विरोध में हड़ताल की घोषणा की। इसके बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर जोधपुर ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य बहिष्कार किया। बाद में प्रदेशभर के वकीलों ने हड़ताल कर दी।
सालासर की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्य न्यायाधीश
डीजे एडीजे के ट्रांसफर पर सहमति, चार मांगों पर होगी कार्रवाई
दीबार एसोसिएशन जयपुर के महासचिव संजय व्यास ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने जयपुर महानगर के डीजे दीपक माहेश्वरी महेन्द्र चौधरी के ट्रांसफर पर सहमति दी है। जबकि न्यायिक अफसरों द्वारा ओटीएस में मीटिंग कर वकीलों के खिलाफ लिए प्रस्तावों, न्यायिक कर्मचारियों द्वारा कोर्ट परिसर में वकीलों के खिलाफ नारेबाजी, बैकडोर एंट्री विजिलेंस विभाग में न्यायिक अफसरों के खिलाफ लंबित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट प्रशासन शिकायत निवारण कमेटी की सिफारिश पर वकीलों की अन्य मांगों पर तो सहमत था लेकिन दोनों न्यायिक अफसरों के ट्रांसफर पर सहमति नहीं बनने के कारण वकीलों की हड़ताल जारी थी।
> सुबह करीब 11 बजे संघर्ष समिति कोर कमेटी की बैठक हुई।
>