पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह देवी आराधना, शाम को होगा रावण दहन

सुबह देवी आराधना, शाम को होगा रावण दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| देवीआराधना के पर्व नवरात्र में नवमी तिथी को सुबह देवी की आराधना होगी, तो शाम को विजयादशमी पर्व में रावण दहन होगा। नवरात्र पर्व में इस बार नवमी और दशमी तिथि एक ही दिन हैं। शास्त्रानुसार दशमी तिथी अपराह्नव्यापिनी होने से नवमी में रही दशमी को विजयादशमी मनाई जाएगी। ज्योतिषविदों के मुताबिक 25 सितंबर को घटस्थापना के साथ नवरात्र शुरू होंगे। नवरात्र 3 अक्टूबर तक चलेंगे। पं.बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार 2 अक्टूबर को दोपहर 12:08 बजे तक अष्टमी है।