- Hindi News
- एमबीबीएस डॉक्टरों के प्रशिक्षण कोर्स के लिए मेडिकल कॉलेज को मान्यता
एमबीबीएस डॉक्टरों के प्रशिक्षण कोर्स के लिए मेडिकल कॉलेज को मान्यता
जोधपुर| मेडिकलशिक्षा विभाग ने एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए एब्डोमिन पेल्विक अल्ट्रासोनोग्राफी (पेट की सोनोग्राफी) के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा शामिल है। विभाग ने पीसीपीएनडीटी रुल्स 2014 के तहत हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन के संदर्भ में आदेश निकाला है।