एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन आज
जोधपुर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौपेंगे। एबीवीपी के महानगर मंत्री सचिन सारस्वत ने बताया कि आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां गोराण को हटाने, राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विवि कुलपति राजा बाबू पंवार को हटाने, जेएनवीयू शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई, कोटा तकनीकी विवि में परीक्षा संबंधी घोटाले तथा अतिरिक्त मुख्य शिक्षा सचिव की शिक्षकों राजस्थानियों को अपमानित करने वाली टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।