पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर कार्मिकों को दस माह से नहीं मिला वेतन, जताया रोष

कम्प्यूटर कार्मिकों को दस माह से नहीं मिला वेतन, जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्प्यूटर कार्मिकों को दस माह से नहीं मिला वेतन, जताया रोष

तिंवरी | मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा वितरण योजना मे कार्यक्रम कम्प्यूटर कार्मिकों को पिछले दस माह से वेतन नहीं मिल रहा। सभी जिलो से सात सौ से अधिक कम्प्यूटर कार्मिकों ने जोधपुर स्थित मंडोर उद्यान में बैठक आयोजित कर सरकार प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया। निशुल्क दवा वितरण कम्प्यूटर ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष भंवरलाल कडेला ने बताया कि दस माह से बिना वेतन काम कर रहे है जबकि ऑन लाइन व्यवस्था में सबसे अधिक जिम्मेदारी रहती है। सरकार प्लेसमेंट एजेंसी के उदासीन रवैये से हम सभी हजारों कार्मिकों के आगे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जबकि सरकार एजेंसी द्वारा वेतन देने को लेकर कोई तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। बैठक में जोधपुर जिले सहित राज्य के सभी जिलो से कम्प्यूटर कार्मिक ने भाग तथा सरकार से अनुरोध किया कि एजेंसी से हटाकर सभी को सरकार अपने एनआरएचएम जैसी योजना मे शामिल करे जिससे सभी का भविष्य सुदृढ़ हो सके।