प्रतियोगिता में भाग लेंगे छात्र
नसबंदी शिविर आयोजित
देचू | चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से देचू स्थित राजकीय अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मांगीलाल सोनी ने बताया कि शिविर में डॉ. टीआर गहलोत की टीम ने दूरबीन पद्धति से सात महिलाओं के नसबंदी की।
प्रतियोगिता में भाग लेंगे छात्र
फलौदी | जयनारायणमोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र जोधपुर जेएनवीयू कॉलेज में हो रही धावक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार शाम को रवाना हुए। प्रिंसीपल हरजीतसिंह ने बताया कि छात्र जगदीश जाणी, श्रवण राणेरी, अशोक जाणी सिद्धराम राणेरी का प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।