पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान ब्राह्मण महासभा आरक्षण मंच की बैठक आयोजित

राजस्थान ब्राह्मण महासभा आरक्षण मंच की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानब्राह्मण आरक्षण मंच जिला जोधपुर देहात की बैठक रविवार को रामायण भवन में आयोजित हुई। इसमें आरक्षण मंच की आगामी कार्य योजना को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान मंच के प्रदेश प्रभारी मदनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घेवरचन्द सारस्वत, देहात जिलाध्यक्ष घनश्याम ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रत्येक तहसील में मनोनीत किए गए अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन करें और सदस्यता अभियान भी चलाएं। बैठक में जिला देहात आरक्षण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवीकिशन पालीवाल, महामंत्री बाबूलाल शर्मा, लूणी तहसील अध्यक्ष नवनारायण शर्मा, बावड़ी तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पुष्करणा, फलौदी अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल, लक्ष्मीदेवी राजपुरोहित, अरुणा शर्मा, अमित मिश्रा, ओमप्रकाश पुष्करणा, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बालेसर. राजस्थानब्राह्मण महासभा की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।