पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर गरबा महोत्सव| ट्रेनिंग आज से, प्रशिक्षण स्थल पर जमा होंगे फॉर्म

भास्कर गरबा महोत्सव| ट्रेनिंग आज से, प्रशिक्षण स्थल पर जमा होंगे फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. दैनिक भास्कर की ओर से गरबा महोत्सव का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को गरबा सिखाने के लिए दक्ष प्रशिक्षक बुलाए गए हैं। ये प्रशिक्षक सोमवार से प्रशिक्षण स्थल पर ट्रेनिंग देना प्रारंभ कर देंगे। जाफरी पान मसाला के सौजन्य से होने वाले इस महोत्सव में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियां मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
इस बार इस आयोजन में खास विलास, नगर निगम, विनोद ग्रुप ऑफ कंपनी 94.3 माय एफएम भी सहभागिता निभाएंगे। महोत्सव में प्रतिदिन बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल बेस्ट फिमेल पार्टिसिपेंट को जिओनी हैंडसेट पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के लिए फॉर्म सभी वेन्यू पर जमा करवाए जा सकते हैं, साथ ही रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।