शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज. जोधपुर | राजस्थानशिक्षक, शिक्षाधिकारी संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को कलेक्ट्रेट के बाहर शिक्षकों शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम एस. अग्रवाल का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में रेसला के प्रदेश सभाध्यक्ष डॉ.राजूराम चौधरी ने कहा कि एकीकरण समानीकरण से स्कूलों की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के संभागाध्यक्ष मेहकराम विश्नोई ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की स्कूलों का माध्यमिक शिक्षा की स्कूलों में एकीकरण का कोई औचित्य नहीं है। राजस्थान पंचायतराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभूसिंह मेड़तिया ने कहा कि एकीकरण वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। रेसला के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहा कि ग्यारहवी बारहवीं कक्षा में 120 छात्रों वाला मापदंड वापस लेकर सरकार को हर विषय का व्याख्याता स्कूलों में लगाना चाहिए।
शिक्षकों ने रविवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया।