- Hindi News
- भुगतान नहीं मिलने से नाराज जेडीए ठेकेदारों का आंदोलन आज से
भुगतान नहीं मिलने से नाराज जेडीए ठेकेदारों का आंदोलन आज से
जोधपुर| लंबेअरसे से बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान जेडीए से जुड़े ठेकेदारों के चार गुट रविवार को एक हो गए और जेडीए के खिलाफ आंदोलन का एेलान कर दिया। ठेकेदारों ने रामसिंह भाटी मेमोरियल हॉल में आयोजित बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया। ये संघर्ष समित सोमवार सुबह ग्यारह बजे जेडीए आयुक्त भूराराम चौधरी का घेराव करेगी। भुगतान नहीं होने से कंगाली की स्थिति में पहुंचे ठेकेदारों ने जेडीए परिसर में निर्माणाधीन भवन का काम रोकने का निर्णय किया है। अांदोलन की तैयारी के बाद संघर्ष समित के सचिव जावेद गौरी नरेंद्र सोलंकी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोमवार से जेडीए के सभी नए ठेके का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें साथ देने के लिए पीडब्ल्यूडी नगर निगम के ठेकेदारों ने भी साथ देने का वादा किया है। यहां तक बारिश के दौरान शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत भी नहीं की जाएगी। इसके लिए बाहर से आने वाले ठेकेदारों को भी काम नहीं करने दिया जाएगा। भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदार आगामी 18 सितंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
दोनों ने बताया कि मीटिंग के दौरान दिवंगत ठेकेदार भंवरलाल बलाई को श्रद्धांजलि दी गई। जेडीए से भुगतान नहीं होने के कारण सदमा लगने से बलाई की मौत हो गई थी।