मेले में उमड़ा अग्रवाल समाज
जोधपुर | श्रीअग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव अंतर्गत रविवार को पांचवीं रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में मेला आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पित्ति सचिव जयकिशन सिंहल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रविवार को जलेबी रेस, चम्मच रेस, एक मिनट, मेहंदी, कशीदा, बोरी रेस, म्यूजिकल बॉल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं बच्चों ने शिरकत की। समारोह में पुरुषोत्तम सिंहल, राजेश जालानी, प्रेम मोहन गोयल, नवीन मित्तल, शिवप्रकाश गर्ग, कौशल किशोर गोयल, गणेशलाल पित्ति, पीडी गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
अग्रसेन वाटिका में मेले के दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं।