पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायिका संजीवनी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता

गायिका संजीवनी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जैनयुवा संघ सोसायटी द्वारा सरदारपुरा स्थित महावीर गेम्स कॉम्पलेक्स में 28वीं राज्यस्तरीय ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर पार्श्वगायिका संजीवनी की प्रस्तुतियों से श्रोता झूम उठे। समाजसेवी जसवंत मल मोहनोत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शहर विधायक कैलाश भंसाली समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर राहुल जैन (डीसीपी ईस्ट), प्रदीप गांग, अभिनव कुंभट विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न‌ देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नरेंद्र सर्राफ, दीपक जैन, यदु भंडारी, प्रवीण दुग्गड़, रवि गोदावत, बसंत तातेड़, अरुण मेहता, प्रवीण धारीवाल, राजकुमार भंडारी, आशीष खींवसरा, राजेश सिंघवी, जितेंद्र संचेती, मनीष अब्बानी, मनीष कोठारी, पंकज सिंघवी, खुश सिंघवी, जीतेश मोहनोत, सुरेश, नितिन जैन, जितेंद्र जैन, अरविंद मेहता, राजेश भंडारी, प्रवीण चौपड़ा, दीपक पारख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित