पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रियंका बीम टेबल वॉल्ट में अव्वल

प्रियंका बीम टेबल वॉल्ट में अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | नागौरकी प्रियंका चौधरी ने राज्य स्तरीय स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बीम और टेबल वॉल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां चल रही इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में बीम पर नागौर की निकिता दूसरे और जयपुर की मिशा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। टेबल वॉल्ट पर जोधपुर की भावना गहलोत दूसरे और नागौर की अमिता तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की फ्लोर में भरतपुर के मनोज यादव प्रथम, जयपुर के मोहन शर्मा दूसरे भीलवाड़ा के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग के रोमन रिंग पर जोधपुर के महेंद्र प्रथम रहे। जयपुर के रोशन दूसरे जोधपुर के स्वरूपा राम तीसरे स्थान पर रहे। बीम पर नागौर की सीमा चौधरी प्रथम, रेशमा द्वितीय उदयपुर की नेहा कुमावत तृतीय रही।