पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीए ने मोदी समर्थक अंजनी गुट को दी जेडीसीए की कमान

आरसीए ने मोदी समर्थक अंजनी गुट को दी जेडीसीए की कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरजिला क्रिकेट एसोसिएशन के दोनों गुटों के रविवार को चुनाव हुए। एक तरफ अंजनी कुमार माथुर अध्यक्ष बने तो दूसरी ओर करण सिंह मेड़तिया मगर आरसीए ने मोदी समर्थक माथुर गुट को मान्यता देते हुए अपने पर्यवेक्षक भेजे और जिला क्रीड़ा परिषद के सचिव से सरकार ने चुनाव की रिपोर्ट मंगवाई। दोनों पर्यवेक्षक माथुर गुट के चुनाव में मौजूद रहे। मोदी समर्थकों ने जोधपुर में क्रिकेट के विकास की नई शुरूआत करवाने की बात कही है। दूसरी और अपने गुट से सचिव निर्वाचित हुए अशोक गहलोत ने अपनी एसोसिएशन के लिए आरसीएम द्वारा पर्यवेक्षक नहीं भेजने को लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश करार देते हुए कहा कि मैं खुद आरसीए की कार्यकारिणी का सदस्य हूं, हम हक के लिए लड़ेंगे। गौरतलब है कि दोनों गुटों का विवाद पहले से अदालत पहुंचा हुआ है जिसकी सोमवार को सुनवाई होनी है। कुछ साल पहले अदालत कह चुकी है कि जिसे आरसीए मान्यता देगी, वही मान्य होगा।

{ 3 जनवरी 2013 से जोधपुर के बरकतुल्लाह स्टेडियम इस आस के साथ बंद पड़ा है कि यहां आरसीए के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मैच करवाए जा सके। इसके लिए यहां फ्लड लाइट्स भी लगाई गई है।

{ललित मोदी गुट का समर्थन मिलने से जोधपुर एसोसिएशन मुख्यधारा में जाएगी। इससे जोधपुर में आने वाले समय में आईपीएल अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

अंजनी अध्यक्ष, रामप्रकाश सचिव निर्वाचित

अंजनीमाथुर ग्रुप में कुल 91 सदस्यों में से 47 सदस्यों ने वोटिंग की। इनमें से पांच वोट खारिज हुए। अंजनी कुमार इस ग्रुप के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 41 वोट मिले। रामप्रकाश चौधरी सभी 42 वोट के साथ सचिव चुने गए। भोपाल सिंह कोषाध्यक्ष होंगे। अन्य पदाधिकारियों में मानमल जांगिड़, पीपी सिंह, प्रमोद माथुर, साजिद खान, विजय कल्ला उपाध्यक्ष। दीपक माथुर, जितेंद्र सिंह, विजय मेहरा, गुरुचरण सिंह संयुक्त सचिव, न्याज मोहम्मद, सुखदेवसिंह देवल आयोजन सचिव। आयुष चौधरी, सीएम कल्ला, मनोज संचेती, नरेंद्र राठौड़, प्रकाश, सज्जन परिहार, सुशील राज संयुक्त आयोजन सचिव होंगे।

मेड़तिया अध्यक्ष, गहलोत सचिव बरकरार

गहलोतग्रुप में कुल 34 में से 32 वोट पड़े। दो प्रॉक्सी वोट खारिज किए गए। करण सिंह मेड़तिया को 20 लक्ष्मण खेतानी को 10 वोट मिले। अशोक गहलोत सचिव पद पर बरकरार रहे। उन्होंने घनश्याम वैष्णव को पराजित किया। अशोक गहलोत को 1