पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेक्सटाइल व्यवसायियों ज्वैलर्स के यहां आयकर विभाग का सर्वे शुरू

टेक्सटाइल व्यवसायियों ज्वैलर्स के यहां आयकर विभाग का सर्वे शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| आयकरविभाग ने सोमवार को दो टेक्सटाइल प्रोसेसिंग व्यवसायियों और दो ज्वैलर के जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल, अहमदाबाद आदि ठिकानों पर एक साथ सर्वे कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। विभाग को यहां से अघोषित आय, संपत्ति, स्टॉक नकदी मिलने की संभावना है।

आयकर आयुक्त (द्वितीय) ओपी मीणा ने बताया कि बालोतरा में दो बड़े ज्वैलर और जसोल में टेक्सटाइल व्यवसायियों के यहां अघोषित संपत्ति आय से कम इनकम टैक्स जमा करवाने की सूचना मिलने पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई है। दोनों व्यवसायियों के ठिकानों पर सर्वे कार्य सोमवार देर रात तक जारी रहा। इन व्यवसायियों के जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल और अहमदाबाद कार्यालयों पर सर्वे का काम मंगलवार शाम तक चलने की संभावना है। आयकर विभाग की नौ टीमों के 40 अधिकारी कर्मचारी सर्वे कर रहे हैं।

जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल अहमदाबाद के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई