पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 6 घंटे लेट

जोधपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 6 घंटे लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| मुंबईसे दिल्ली के बीच जोधपुर होकर संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 476) सोमवार को सवा छह घंटे देरी से यहां पहुंची। इसके बाद यह शाम 6:25 बजे जोधपुर से दिल्ली के लिए उड़ी। जबकि निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 11:45 बजे मुंबई से जोधपुर पहुंचती है और दोपहर सवा बारह बजे दिल्ली जाती है। इस फ्लाइट में यात्रा करने वाले 36 यात्रियों को दिल्ली में कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, उन्हें जेट एयरवेज तथा एयर इंडिया की ही मुंबई वाली फ्लाइट से भेजा गया। शेष 70 यात्रियों को शाम को दिल्ली जाना पड़ा। मुंबई जोधपुर में ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट लेट हुई।

मुंबईसे ही साढ़े चार बजे उड़ी फ्लाइट: एयरइंडिया फ्लाइट (एआई 476) को सुबह साढ़े दस बजे मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ना था। वहां पर ऑपरेशनल कारणों के चलते दोपहर डेढ़ बजे तक इसे उड़ाने की अनुमति नहीं मिली। इधर जोधपुर में दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे के बीच एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों का निर्धारित शिड्यूल के तहत प्रशिक्षण उड़ानें प्रस्तावित थीं। ऐसे में एयर इंडिया ने इसे देरी से संचालित करने का निर्णय किया। मुंबई से अपराह्न साढ़े चार बजे के बाद यह फ्लाइट उड़ी और शाम छह बजे जोधपुर पहुंची। यहां से फ्लाइट ने शाम 6:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

ऑपरेशनलकारणों से छह घंटे लेट थी फ्लाइट: एयरइंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर बीएम गुप्ता ने बताया कि मुंबई से दिल्ली के बीच जोधपुर होकर संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सवा छह घंटे लेट थी। मुंबई दिल्ली में ऑपरेशनल कारणों के चलते देरी हुई। कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को अन्य फ्लाइट से भेजा गया।

मुंबई जोधपुर में ऑपरेशनल कारणों से हुई लेट, कनेक्टिंग फ्लाइट वाले 36 यात्रियों को मुंबई होकर दिल्ली भेजा