पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत मिशन में करे सहयोग: पुरोहित

स्वच्छ भारत मिशन में करे सहयोग: पुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें सोमवार को पंचायत समिति के सभागार भवन में रखी गई बैठक में जोधपुर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुणकुमार पुरोहित ने जनप्रतिनिधियों,पंचायतराज संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री राजे के स्वच्छ भारत अभियान को अपना मिशन मानकर जनता को जागरूक करके सफल बनाए और अधिक लोगों को शौचालय के बारे में बताए।

कोई भी व्यक्ति या महिला खुले में शौच नहीं करे,ताकि राज्य सरकार के उद्देश्य को जनता मिलकर पुरा कर सके। इसमें हर कर्मचारी को अपनी भागीदारी निभाकर जनता का सहयोग करना है। इस मिशन में कोई भी कर्मचारी लापरवाही करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीईओ पुरोहित ने बताया कि जिसके घर में शौचालय नहीं है वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्र परिवारों को शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इस दौरान कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। सीईओ पुरोहित ने बताया कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर 10 दिसम्बर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आरएसएलडीसी द्बारा पात्र युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी।

बालरवा में पॉलिथीन मुक्त अभियान शुरू

पॉलिथीन निषेध पखवाड़ा: कस्बे की दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग

भोपालगढ़. कस्बेमें पंचायत समिति में बैठक में उपस्थित कर्मचारी जन प्रतिनिधि (इनसेट) बैठक लेते सीईओ पुरोहित बीडीओ चौधरी।