- Hindi News
- मानदेय देने सहित मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
मानदेय देने सहित मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
भोपालगढ़ | कस्बेमें सोमवार को बैठक लेने जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणकुमार पुरोहित के आने पर 2012 में जिला परिषद के माध्यम से नियुक्त तीसरी श्रेणी के शिक्षकों का परिवीक्षाकाल समाप्त होने के बाद भी नियमित नहीं करने के लिए ज्ञापन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामलाल जाखड़ की अगुवाई में शिक्षकों ने सौंपा। शिक्षक नेता गोरधनराम जाखड़ ने बताया कि जिला परिषद के माध्यम से 2012 में हुई तीसरी श्रेणी की शिक्षकों की भर्ती में लगे शिक्षकों ने अपना दो साल का परिवीक्षाकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसके बावजूद भी उनको नियमित नहीं करने 11 हजार के मानदेय को देने पर ज्ञापन देकर नियमित करने की मांग की। इस दौरान विकास अधिकारी किशोर कुमार चौधरी ने सीईओ से बातचीत करके बताया कि सीकर में शिक्षकों को नियमित किया गया। इसके बाद सीईओ पुरोहित ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपको नियमानुसार कार्यवाही कर दी जाएगी।