पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर मरीज के साथ आत्मीयता का व्यवहार करें : सिंह

हर मरीज के साथ आत्मीयता का व्यवहार करें : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर | कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बालेसर ब्लॉक के समस्त सीएचसी पीएचसी पर कार्यरत चिकित्सकों अन्य नर्सिंग स्टाफ की बैठक लेकर उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार दोपहर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोधपुर युद्धवीरसिंह ने बालेसर सीएचसी में बालेसर ब्लॉक के समस्त सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर पर कार्यरत डॉक्टरों, एएनएम, जीएनएम, मेडिकल स्टाफ पेरामेडिकल स्टाफ सहित नर्सिंग स्टाफ की बैठक लेते हुए पहले तो उनकी प्रगति रिपोर्ट, नसबंदी के लक्ष्य, टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सभी को निर्देशित करते हुए बताया कि सबसे पहले तो सरकारी अस्पताल में आने वाले हर मरीज के साथ प्रेमपूर्वक आत्मीयता का व्यवहार करें। इसके अलावा प्रसव पूर्व जांच, डिलीवरी के समय होने वाले टीकाकरण, ऐंटावाइलेंट डिजीज, नसबंदी का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर कर्मचारी अपनी यूनीफॉर्म पहन कर आए। पीएचसी सीएचसी की साफ-सफाई रखे। इस मौके पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा, सीएचसी के इंचार्ज दुर्गेश सिंह भाटी, डाॅ. टीआर गहलोत, डाॅ. कल्पना गहलोत, मेल नर्स रामप्रसाद, प्रतापसिंह, मेल नर्स हेमेंद्र कुमार शर्मा, मुरारीलाल मीणा सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।