पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौखिक परीक्षा शुरू कल मिलेंगे पेपर

मौखिक परीक्षा शुरू कल मिलेंगे पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जिलेकी करीब साढ़े छह हजार सरकारी और प्राइवेट प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में सोमवार से तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा शुरू हुई। वहीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रश्न-पत्रों का वितरण बुधवार को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गजरा चौधरी ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी, जबकि नवीं से बारहवीं कक्षा तक की परीक्षा जिला समान परीक्षा योजना माध्यमिक द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। वहीं 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा।