पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | बोरानाडाथाना क्षेत्र में जैन मंदिर के पास सोमवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि नेपाल निवासी सुरेंद्र कुमार (20) हरियाणा निवासी मदनलाल बोरानाडा में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। दोनों युवक बाइक पर सोमवार दोपहर ढाई बजे पाल गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैन मंदिर के पास बजरी डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों का शव का एमडीएम मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है।