- Hindi News
- खाना खाने गए युवक के मकान में चोरों ने लगाई सेंध
खाना खाने गए युवक के मकान में चोरों ने लगाई सेंध
मिल्कमैनकॉलोनी में रहने वाला एक युवक रविवार रात पास ही एक होटल में खाना खाने गया था। पीछे चोरों ने उसके मकान में सेंध लगाकर नकदी आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के रामसर में सेतराऊ निवासी प्रहलादराम पुत्र गेमराराम मेघवाल मिल्कमैन कॉलोनी में गली नंबर 13 में किराए के एक कमरे में रहता है। वह टैक्सी चलाता है। युवक रविवार रात 10:30 बजे पास की एक होटल में खाना खाने गया था। करीब एक घंटे बाद युवक लौटा तो कमरे के ताले टूटे मिले। चोरों ने पांच हजार रुपए नकद, सोने की दो अंगूठियां, दो लूंग, दो फीणी, एक पायजेब जोड़ी अन्य सामान चुरा लिया।