- Hindi News
- नर्सेज का धरना 11 को, तीनों अस्पतालों में किया जनसंपर्क
नर्सेज का धरना 11 को, तीनों अस्पतालों में किया जनसंपर्क
जोधपुर | राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन की ओर से 11 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नर्सेज ने जनसंपर्क किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने बताया कि उम्मेद अस्पताल, एमडीएमएच और एमजीएच में नर्सेज से मिलकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि नर्सेज की डीपीसी और संविदा नर्सेज काे परमानेंट करने की मांग सहित कई मांगें लंबित हैं। नए नर्सेज की भरती कर एसोसिएशन की एक मांग मान ली गई है।