पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक कोष के विकास कार्यों की 26 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

विधायक कोष के विकास कार्यों की 26 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकस्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत छह कार्यों के लिए 26 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। बिलाड़ा विधायक विधि राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग की ओर से ग्राम कापरड़ा में मोम की ढाणी में सार्वजनिक वाचनालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम लवारी में रामस्वरूप फड़ौदा के घर के पास से मगाराम मेघवाल के यहां तक सीसी ब्लॉक खंरजा निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

लूणी विधायक जोगाराम पटेल की अभिशंषा पूरे ग्राम पंचायत सांगरिया में जोधपुर सालावास रोड पर स्थित सांगरिया धर्म कांटा के सामने न्यू महादेव नगर में सीवरेज पाइप लाइन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा गांव झंवर में पटेलावास से रावला होते हुए राजारामजी की बगेची तक के लिए तीन लाख रुपए तथा जाटावास में ठाकुर जी के मंदिर से माहेश्वरियों के बास तक दो लाख की राशि की खंरजा इंटर लॉकिंग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई है। भोपालगढ़ विधायक कमसा मेघवाल द्वारा ग्राम दईकडा में उपासरे चौक में सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।