पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ने कहा अब स्कूल कॉलोनी ही बदल दूंगा

पिता ने कहा-अब स्कूल कॉलोनी ही बदल दूंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लास में टॉपर बच्चों को झांसा दे बदमाशों ने बिगाड़ा

बाइक चुरानी कब शुरू की, परिजनों को पता ही नहीं लगा

सरदारपुरामें बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग किशोरों को पकड़ा था। इनमें एक किशोर के पिता इंजीनियर मां टीचर है तो दूसरे के पिता व्यापारी हैं। दोनों किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। एक किशोर के पिता ने कहा कि कोई पिता नहीं चाहेगा कि उसका पुत्र अपराधी बने। वे आए दिन स्कूल जाकर बेटे की जानकारी लेते हैं। बेटे ने गत माह बीकानेर में हुए क्विज कॉम्पीटिशन में टॉप किया था। स्कूल में भी हर बार सबसे ज्यादा नंबर लाता है, लेकिन पार्क में खेलते वक्त कुछ बदमाश युवकों की संगत में पड़ गया। वह शाम को ट्यूशन जाता था, जहां से उन्होंने उसे अपने झांसे में लेकर बाइक चुराना सिखाया। बदमाशों ने उसकी जिंदगी शुरू होने से पहले ही खराब कर दी। अब बच्चे की स्कूल और घर दोनों बदल दूंगा।

बच्चोंको पता ही नहीं कि बाइक चुराना अपराध है : पुलिस

सरदारपुराथानाधिकारी किशोर सिंह ने कहा कि बदमाशों ने नाबालिग किशोरों के साथ गिरोह बनाकर सरदारपुरा, शास्त्रीनगर, बासनी क्षेत्र में लूट चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने बच्चों को यह झांसा देकर गिरोह में शामिल किया कि बाइक चुराना कोई अपराध नहीं है और अगर पुलिस पकड़ भी ले तो 18 साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़ दिया जाता है। बच्चों को पता ही नहीं था कि बाइक चुराना अपराध है। वे चुराई बाइक को 3 से 4 हजार रुपए में बेच देते थे।