पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाप सरपंच बर्खास्त, चुनाव लड़ने पर रोक

बाप सरपंच बर्खास्त, चुनाव लड़ने पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाप| बापके वर्तमान सरपंच भगवानदास कुमावत को बर्खास्त करते हुए पद से हटा दिया गया हैं। यहीं नहीं आने वाले पांच साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य कर दिया गया हैं। गौरतलब हैं कि वर्तमान सरपंच के विरुद्ध पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीणों द्वारा नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने के साथ एनओसी देने के आरोप लगाए गए थे। नियम विरुद्ध भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी संस्थित प्रकरण की प्राथमिक जांच अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर से करवाई गई थी। प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में 26 मई 2014 में दोष सिद्ध पाए जाने पर प्रकरण में संस्थित आरोपों की पंचायती राज नियम 1996 के नियम 22(3) अंतर्गत विस्तृत जांच अतिरिक्त जिला कलेक्टर फलौदी से करवाई गई। जांच अधिकारी ने भी आरोपों को प्रमाणित पाया तथा 19 सितम्बर 2014 को रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।