कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 को
श्री चित्रगुप्त सामूहिक विवाह समिति की ओर से 21 दिसंबर को जयपुर में कायस्थ समाज का प्रांतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समिति के जयपुर उपाध्यक्ष गोपाल स्वरूप माथुर एवं जोधपुर संभाग प्रभारी अनिल माथुर ने बताया कि कायस्थों की बगीची जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शिरकत करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक की उम्र 21 युवती की 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सम्मेलन में जन्म पत्रिका मिलान के लिए पंडित उपस्थित रहेंगे।