- Hindi News
- महज 12 हजार रु. के लिए ट्रक ड्राइवर ने अपने खलासी के साथ मिलकर अन्य ट्रक चालक की हत्या की
महज 12 हजार रु. के लिए ट्रक ड्राइवर ने अपने खलासी के साथ मिलकर अन्य ट्रक चालक की हत्या की
शराब में नींद की गोलियां मिलाने के बाद गला घोंट डाला
आरोपीने पुलिस को बताया कि गुजरात से आते समय मेहसाणा के पास मृतक बलविंदर सिंह ने उनसे पिंडवाड़ा का रास्ता पूछा था। इसके बाद दोनों ही ट्रक चालक साथ-साथ 12 नंवबर को पालड़ी पहुंचे। जहां आरोपियों ने उसे शराब पिलाई। इस दौरान बलविंदर के पास पैसे देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। उन्होंने शराब में नींद की गोलियां मिला दी। बलविंदर सिंह के बेहोश होने पर आरोपी के साथी खलासी ने उसका ट्रक लेकर रात 11:15 बजे दोनों जालेली बाइपास पहुंचे। यहां उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव ट्रेलर के टूल बॉक्स में रख दिया। आरोपियों ने उसकी जेब से 12 हजार रुपए, मोबाइल, कपड़े तथा गाड़ी की दो स्टेपनी, जैक, पाने, डीजल आदि लेकर अपनी गाड़ी के साथ बीकानेर की तरफ भाग गए। रास्ते में टूल का सामान बेचने से मिले 30 हजार रुपए आपस में आधे-आधे बांट लिए।
पुलिस हिरासत में आरोपी।