- Hindi News
- वृद्धा की अस्थियां हरिद्वार ले जाने को लेकर परिजनों में विवाद
वृद्धा की अस्थियां हरिद्वार ले जाने को लेकर परिजनों में विवाद
भास्कर न्यूज. जोधपुर| रातानाडाथाना क्षेत्र में सांसी बस्ती में रहने वाली एक वृद्धा की पांच दिन पूर्व हुई मौत के बाद उनकी अस्थियों को लेकर परिजनों में विवाद हो गया। वृद्धा की अस्थियों को हरिद्वार ले जाने को लेकर सोमवार को परिवार के दो पक्षाें में विवाद हुआ। दिनभर थाने में परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया। रातानाडा पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व सांसी बस्ती में एक वृद्धा की मौत हो गई थी। उसका पुत्र सोमवार को वृद्धा की अस्थियों को हरिद्वार लेकर जा रहा था। इस पर परिवार में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, जहां कई घंटों तक हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।