पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसाय प्रशासन विभाग में पुस्तक एवं जर्नल का विमोचन

व्यवसाय प्रशासन विभाग में पुस्तक एवं जर्नल का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनारायणव्यास विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में सोमवार को कुलपति प्रो. बीएस राजपुरोहित की अध्यक्षता में प्रो. जेके शर्मा एवं डॉ. एमएल वसीटा द्वारा संपादित पुस्तक ‘मैनेजमेंट पर्सपेक्टिव्स एंड चैलेंजेज’ का विमोचन किया गया। डॉ. वसीटा ने बताया कि फरवरी माह में विभाग की ओर से दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इसमें देश भर से आए विद्वानों के 150 शोधपत्रों में से 43 चयनित शोधपत्रों काे इस पुस्तक में शामिल किया गया है। इस मौके पर विभाग की वार्षिक जर्नल ‘द इंडियन जर्नल ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ के दसवें संस्करण का विमोचन किया गया जर्नल के एडिटर डॉ. वसीटा ने बताया कि इसमें कुल 21 शोध पत्रों को शामिल किया गया है। कुलपति प्रो. राजपुरोहित ने प्रो. जेके शर्मा एवं डॉ. वसीटा के कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर बिजनेस फाइनेंस एंड इकॉनॉमिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़, बीबीए कोर्स के निदेशक प्रो. रमन कुमार दवे, सिंडीकेट सदस्य प्रो. डीएस खींची, पूर्व अधिष्ठाता प्रो. आरसीएस राजपुरोहित, सांयकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. एमएल वडेरा के अलावा संकाय के शिक्षक तथा कर्मचारीगण मौजूद थे।

पुस्तक विमोचन समारोह में कुलपति प्रो. राजपुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।