पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीआर से मरते व्यक्ति को मिल सकता है नया जीवन: तातेड़

सीपीआर से मरते व्यक्ति को मिल सकता है नया जीवन: तातेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों उपभोक्ताओं के लिए सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीपीआर जागरूकता की मुहिम चला रहे शैलेष तातेड़ ने कहा कि सडन कार्डिक अरेस्ट से मृत व्यक्ति को दुबारा जीवित करने का एकमात्र तरीका सीपीआर ही है।

उन्होंने कहा कि सडन कार्डिक अरेस्ट बिना किसी चेतावनी के कहीं भी किसी को भी हो सकता है। यदि आम आदमी सीपीआर के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित हो जाए तो सडन कार्डिक अरेस्ट में मृत व्यक्ति के फिर से जीवित होने के प्रतिशत में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक अनूप ने कहा कि इस उपयोगी पुनर्जीवन देने वाली तकनीक को घर-घर पहुंचाने में बैंककर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बैंक ने सामाजिक सरोकार के तहत आम आदमी को जागरूक करने के लिए बैंक के मुख्य द्वार पर सीपीआर की जानकारी देने के लिए एक होर्डिंग लगाया है।