- Hindi News
- सेना सेवा कोर ने 254 वां स्थापना दिवस मनाया
सेना सेवा कोर ने 254 वां स्थापना दिवस मनाया
भारतीयथलसेना की सेवा कोर का मंगलवार काे 254 वां स्थापना दिवस यहां कोणार्क कोर सैन्य क्षेत्र में मनाया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एनएस राजपुरोहित ने कोणार्क कोर क्षेत्र में आयोजित एक सादे समारोह में अफसरों तथा सैन्यकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोर ने अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा अस्माकम् धर्म’ को ड्यूटी में चरितार्थ किया है।
सर्विस कोर की स्थापना वर्ष 1760 में ईस्ट इंडिया कंपनी की आर्मी के अंदर प्रशासनिक घटक के रूप में की गई थी। विगत 254 वर्षों में इस कोर ने अपने उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यक्षमता से भारतीय सेना में एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया है। इस कोर के कर्नल हरचरण सिंह और कर्नल बलवीर सिंह भारतीय हॉकी टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं। हवलदार एसवी सुनील अभी भारतीय हॉकी टीम के सदस्य हैं। घुड़सवारी और पोलो में कर्नल जीएम खान, मेजर अधिराज सिंह और ब्रिगेडियर नरपतसिंह राजपुरोहित वर्तमान में कोणार्क कोर में सेवारत हैं।