- Hindi News
- नए शोध नई तकनीक से बढ़ाएं फसल उत्पादन: डॉ. राय
नए शोध नई तकनीक से बढ़ाएं फसल उत्पादन: डॉ. राय
वातावरण में बदलाव के साथ भूमि की स्टडी वैज्ञानिक उपाय जरूरी: भट्ट
पाठ्यक्रमनिदेशक डाॅ. आरके भट्ट ने कहा कि वातावरण में बदलाव के साथ-साथ भू उपयोग में क्या परिवर्तन रहा है, बदलती जलवायु के लिए कौन-कौनसी तकनीक उपयुक्त है, इसे समझना भी जरूरी है। फलदार पौधों पर जलवायु के प्रभाव को रोकने से ही उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. रामावतार शर्मा और डाॅ. उदय बर्मन ने भी संबोधित किया। दस दिवसीय प्रशिक्षण में संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर 32 व्याख्यान दिए जाएंगे। प्रशिक्षण में कश्मीर, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु के विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्र, आईसीएआर संस्थान के प्रोफेसर, वैज्ञानिक एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं।