पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब वाहनों के टकराने से नहीं होगी जनहानि

अब वाहनों के टकराने से नहीं होगी जनहानि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलाड़ा | कस्बेके राउमावि के कक्षा बारहवीं के छात्र महेंद्र साहू ने ऐसा उपकरण का मॉडल बनाया। जिसको लगाने के बाद वाहनों की दुर्घटना में होनी वाली जनहानि से बचा जा सकेगा। महेंद्र द्वारा बनाए गए इस मॉडल को जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। महेंद्र को तीसरा स्थान मिलने पर स्कूल प्रशासन ने बधाई दी है। महेंद्र के जोधपुर से वापस घर आने पर रिश्तेदारों ने उसका स्वागत किया। कक्षा बारहवीं कृषि विज्ञान के छात्र महेंद्र ने जोधपुर में आयोजित 47वें जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ऐसा मॉडल बनाया। इसको वाहनों पर लगाने के बाद टकराने पर कोई जनहानि नहीं होगी। महेंद्र ने बताया कि वाहनों के आगे हाइड्रोलिक प्रेशर वाल्व लगाने पर यदि वाहन टकराते है तो टकराने के बाद वाहन वापस पीछे की तरफ चले जाते है। अक्सर जो तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना में वाहनों के चकनाचूर होने से लोगों की मौत होती है वो महेंद्र के इस मॉडल से लोगों की मौत को रोकने में कामयाबी मिल सकती है क्योंकि वाहन कितने भी तेज गति से चलते हुए टकराए तो भी जनहानि से बचा जा सकता है। महेंद्र की इस सफलता के पीछे उनके अध्यापक अशोक पंवार भूपेश राहेला का योगदान है। एक अन्य छात्र दिनेश कुमार सैन को भी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। महेंद्र दिनेश को तीसरा स्थान मिलने पर प्रधानाचार्य भैरूसिंह सांदू, व्याख्याता अशोक पंवार, वरिष्ठ अध्यापक भूपेश राहेला ने बधाई दी। वहीं जोधपुर से घर पहुंचने पर पिता तेजाराम साहू, माता ललिता देवी, भरत साहू, रामदेव साहू, दयाल साहू सहित रिश्तेदारों ने उसका स्वागत किया।