- Hindi News
- प्रकरणों के निस्तारण के लिए अभियान प्रारंभ
प्रकरणों के निस्तारण के लिए अभियान प्रारंभ
प्रकरणों के निस्तारण के लिए अभियान प्रारंभ
फलौदी.प्रारंभिकशिक्षा विभाग जोधपुर मंडल के अधीनस्थ प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत अध्यापकों, प्रबोधकों कार्मिकों के विभिन्न प्रकरणों को निपटाने के लिए 20 सितंबर से 15 नवंबर तक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय में निस्तारण कार्यक्रम अभियान आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ उपशाखा बाप के अध्यक्ष देवीदान चारण ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों कार्मिकों के अवकाश प्रकरण, सेवा पुस्तिका पूर्ण करने, स्वैच्छिक अनुपस्थिति, एनपीएस , एसआई, जीपीएस, पेंशन, लंबित विभागीय जांच स्थायीकरण, अनुकंपा नियुक्ति, बकाया भुगतान, मेडी क्लेम कार्ड अन्य संबंधित लंबित कार्यों के निस्तारण के लिए संबंधित अध्यापक कार्मिक 20 सितंबर से 7 अक्टूबर तक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय जोधपुर में आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।