- Hindi News
- बदबूदार पानी से बन रहा है ओलवी स्कूल में पोषाहार
बदबूदार पानी से बन रहा है ओलवी स्कूल में पोषाहार
भास्कर न्यूज. खारिया मीठापुर
कस्बेके निकटवर्ती ओलवी गांव की राजकीय माध्यमिक स्कूल में लंबे समय से विद्यार्थियों को दिया जा रहा पोषाहार बदबूदार पानी से तैयार किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख शनिवार को विद्यार्थियों ने इसका बहिष्कार कर दिया। इन छात्रों अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और शाला विकास समिति से स्कूल परिसर में बने टांके की सफाई कराने और बाद में उसमें स्वच्छ पानी डलवाने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीणों कुछ शिक्षकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक खुद सप्ताह में एक बार ही स्कूल आते हैं और वे विद्यार्थियों बच्चों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। बताया जाता है कि स्कूल में साफ सफाई के लिए 10 हजार रुपए का बजट भी मिलता है, लेकिन स्कूल प्रबंधन बच्चों के हित में इसका उपयोग नहीं करते हैं। इसी के चलते उन्हें बदबूदार गंदे पानी से बना पोषाहार खाना पड़ता है।
स्कूल जाकर करुंगा जांच
^ओलवीमाध्यमिक स्कूल में खुद जाऊंगा और बदबूदार पानी की शिकायत का निस्तारण तत्काल करवाया जाएगा। बच्चों को पीने के लिए और मिड-डे मिल बनाने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। दलाराममेघवाल, सरपंच,ओलवी
प्रधानाध्यापक को करेंगे पाबंद
^सभीसरकारी स्कूलों में साफ सफाई के लिए पूर्व में 5 हजार रुपए का बजट मिलता था, लेकिन सरकार ने इस बार इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया है। ओलवी स्कूल में बदबूदार गंदे पानी की शिकायत की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। प्रधानाध्यापक के समय पर रोजाना स्कूल नहीं आने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गजराचौधरी, जिलाशिक्षा अधिकारी, जोधपुर
खारिया मीठापुर. ओलवीमािव में बना टांका जिसकी कई वर्षों से सफाई नहीं हुई (इनसेट में) बाल्टी में भरा गंदा बदबूदार पानी।