पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरक परीक्षाएं 25 से, प्रवेश पत्र जारी

पूरक परीक्षाएं 25 से, प्रवेश पत्र जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरक परीक्षाएं 25 से, प्रवेश पत्र जारी

जोधपुर. जयनारायणव्यास विवि पाठ्यक्रम से संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एलएलबी अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षा 25 सितंबर को होगी। इसके प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा समन्वयक प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि इन कक्षाओं के उन स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र जारी हुए है, जिन्होंने परीक्षा आवेदन की हार्डकॉपी (प्रिंट कॉपी) जमा करवाकर ऑनलाइन प्रमाणित एवं सत्यापित किए हैं। प्रो. विश्नोई ने बताया कि जिन्होंने पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्डकॉपी (प्रिंट कॉपी) जमा नहीं करवाई है और ही ऑनलाइन प्रमाणित एवं सत्यापित की है, उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे परीक्षार्थी सोमवार तक जमा करवाकर ऑनलाइन प्रमाणित एवं सत्यापित करवा दें अन्यथा उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी सोमवार को परीक्षा शाखा में अपने पूरक परीक्षा के आवेदन की हार्डकॉपी के साथ संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है।