पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएफसी दूसरे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार अक्टूबर से

एमएफसी दूसरे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएफसी दूसरे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार अक्टूबर से

जोधपुर. जयनारायणव्यास विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम द्वारा संचालित एमएफसी दूसरे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा समन्वय प्रो. जेताराम विश्नोई ने बताया कि एमएफसी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा एक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 4 अक्टूबर से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की पारी में जसवंत हॉल (वाणिज्य संकाय), पुराना परिसर में आयोजित होगी। प्रो. विश्नोई ने बताया कि इसकी समय सारिणी 23 सितंबर की शाम तक ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी तथा इन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 27 सितंबर की शाम तक ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जेएनवीयू पाठ्यक्रम से संचालित एमएड. की परीक्षा भी 4 अक्टूबर से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की पारी में जसवंत हॉल (वाणिज्य संकाय) पुराना परिसर में आयोजित होगी। इसकी समय-सारिणी भी 25 सितंबर की शाम तक एवं एमएड के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 29 सितंबर की शाम तक ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।