- Hindi News
- अफसरों के पद खाली रहना सरकार की कमजोरी : कटारिया
अफसरों के पद खाली रहना सरकार की कमजोरी : कटारिया
अफसरों के पद खाली रहना सरकार की कमजोरी : कटारिया
जोधपुर प्रवास पर आए ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री ने कहा- शीघ्र की जाएगी अफसरों की पोस्टिंग
जोधपुर. ग्रामीणविकास एवं पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकारी विभागों में अफसरों के पद खाली रहना सरकार की कमजोरी रही है, लेकिन इस पर जल्द ध्यान देकर अफसरों की पोस्टिंग की जाएगी। ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिले। वे शनिवार को जोधपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि पंचायतराज संस्थाओं में 15 हजार करोड़ का बजट हैं। योजनाएं भी पर्याप्त हैं, जरूरत राशि को सही तरीके से खर्च करने और पूरी मॉनिटरिंग रखने की है। उन्होंने बताया कि नरेगा में काम के तरीके को बदलने के लिए सरकार ने तय किया है कि गांवों में तालाब सही ढंग आकार में बने। प्रदेश में हुए उप चुनाव में पार्टी की हार पर उनका कहना था कि जनता को सरकार से अपेक्षाएं ज्यादा है, जैसा अभी कम समय में हम नहीं कर पाए। नतीजे हमारे लिए प्रसन्नता जैसे नहीं है, लेकिन इस पर मंथन किया जाएगा।
गांवोंमें सफाई मॉडल स्कूल निर्माण को प्राथमिकता : राज्यमंत्री कटारिया ने कहा कि गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए सरपंच को पाबंद किया जाएगा। इसमें तीन महीने में एक बार भी झाडू नहीं निकाले जाने पर सीधी कार्रवाई करने का प्रावधान भी रखा जाएगा। इसके साथ ही हर पंचायत में मॉडल स्कूल निर्माण के लिए सरकार ने योजना बनाई है।
शौचालयके लिए पंच-सरपंच को शपथ पत्र देना होगा : राज्यसरकार ने गांवों में महिला शौचालय निर्माण पर जोर देने का निर्णय किया है। इसमें पंच सरपंच को शौचालय निर्माण करवाने के लिए शपथ पत्र देने का प्रावधान रखा जाएगा। इस योजना से पचास हजार या इससे अधिक का ऋण लेने वाले, राज्य कर्मचारी वर्ग आदि को भी जोड़ने के लिए सरकार कदम उठाएगी।