- Hindi News
- जोधपुर सहित देश के 50 रेलवे स्टेशन को चमकाएंगी कंपनियां
जोधपुर सहित देश के 50 रेलवे स्टेशन को चमकाएंगी कंपनियां
जोधपुर सहित देश के 50 रेलवे स्टेशन को चमकाएंगी कंपनियां
रेलवेलागू करेगा इंटीग्रेटेड क्लीननेस सिस्टम
जोधपुर. रेलवेस्टेशनों ट्रेनों में सफाई को लेकर सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट और यात्रियों की लगातार शिकायतों के बाद रेलवे ने तय किया है कि जोधपुर सहित देश के प्रमुख 50 स्टेशनों की साफ-सफाई फाइव स्टार होटल्स की तरह होगी। इसके लिए देश की नामी कंपनियों से समझौता किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इन स्टेशनों की सूची तैयार की है। इनमें ए-1 और ए-क्लास के स्टेशन शामिल किए गए हैं।
दरअसल बीते वर्ष सीएजी ने रेलवे की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। यात्री भी लगातार शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। रेलवे ने पंद्रह जोन में प्रत्येक जोन से तीन-तीन और उत्तर रेलवे जोन के पांच स्टेशन की सफाई आउटसोर्स के माध्यम से करवाना तय किया है। इसके लिए करीब एक दर्जन ऐसी कंपनियों से बातचीत की गई है जो सफाई प्रबंधन क्षेत्र में अग्रणी हैं। सफाई का ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। नई स्कीम लागू करने के साथ रेलवे अलग से हाउस कीपिंग विंग भी तैयार करेगा। उत्तर-पश्चिम जोन में जोधपुर के साथ जयपुर अजमेर स्टेशन का चयन किया गया है।