पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामों के बीच मतदान, फिर प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

हंगामों के बीच मतदान, फिर प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडाेर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर सांसद पुलिस अधिकािरयों के बीच नोकझोंक, दूसरों का हंगामा

भाजपा के पूनाराम चौधरी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अटल सेवा केंद्र ने प्रमुख पद के लिए चार सेट नामांकन भरे। केंद्रीय वूल बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, भाजपा महासचिव जिला परिषद के सदस्य उनके साथ थे। इसके बाद 10:50 बजे वार्ड तीन से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुनीता चौधरी अंतिम समय में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने पहुंची। पुनीत जांगू कांग्रेस के सदस्य उनके साथ थे। नामांकन पत्र सही पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारी ने 11 बजे दोनों के नाम चस्पां किए। एक बजे तक नाम वापस नहीं लिए जाने के बाद 3 बजे मतदान शुरू किया गया। सबसे पहले लीला मदेरणा और उनकी बेटी दिव्या ने मतदान किया। जबकि दोपहर 3:43 बजे सबसे अंत में कांग्रेस उम्मीदवार ने वोट डाला। वोटों की गिनती के बाद शाम चार बजे निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के पूनाराम को विजयी घोषित किया।

भाजपा के सभी 28 सदस्य साथ आए

भाजपा के सभी नवनिर्वाचित 28 जिला परिषद सदस्य मतदान से दस मिनट पहले दोपहर 2:50 बजे मिनी बस में बैठकर साथ आए। उनके साथ भाजयुमो अध्यक्ष पवन आसोपा, करणीसिंह खीची रेवतसिंह भी थे।

कलेक्टर को केंद्र पर लटका मिला ताला

कलेक्टर प्रीतम बी. यशवंत अपने आॅफिस के सामने वाले गेट से सुबह 10 बजे अटल सेवा केंद्र पहुंचे, तो उन्हें ताला लटका मिला। वे दस मिनट तक इंतजार में खड़े रहे। इसके बाद एडीएम प्रथम अरुण कुमार हसीजा आए और अपने ड्राइवर को ताला खोलने के लिए चाबी लाने को कहा। इधर, भाजपा के सदस्य केंद्रीय वूल बोर्ड चेयरमैन विश्नोई सेवा केंद्र के पिछले गेट से 10 बजे ही प्रवेश कर गए। जबकि मुख्यद्वार 10:15 बजे खोला गया। कलेक्टर को इसके बाद प्रवेश मिला। महज एक वोट से जोलियाली पंचायत समिति की सदस्य अनुश्री मंडोर की प्रधान चुनी गई। इनके सामने भाजपा की ही बागी उषा देवी ने नामांकन भरा, जिन्हें 17 में से 8 वोट मिले। कांग्रेस के सभी 6 सदस्यों ने उषा देवी को समर्थन दिया, जबकि बीजेपी के एक अन्य सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि निर्दलीय के रूप में खड़ी हुई राधा और कांग्रेस प्रत्याशी कमला को एक भी मत नहीं मिला।

दिनभर चला ड्रामा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल छाबा की पुत्रवधु उषादेवी भाजपा से बागी बनकर मैदान में उतर गई। इधर कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी कमला को मैदान में उतार दिया, लेकिन भाजपा की बागी के मैदान में आने से कांग्रेस ने बागी उम्मीदवार को समर्थन दे दिया।

पहचान पत्र नहीं होने पर एक सदस्य को प्रवेश से रोका

अटल सेवा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। नवनिर्वाचित सदस्यों को फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया गया। एक सदस्य विमला चौधरी के पास पहचान पत्र नहीं होने से उन्हें गेट पर रोक दिया गया। फिर जिला प्रमुख उम्मीदवार पूनाराम द्वारा पहचान बताने पर उन्हें प्रवेश दिया गया।

मैने टिकट मांगा था

भाजपा से बागी खड़ी हुई उषा के ससुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल ने कहा कि हमने उषा के लिए पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उषा को निर्दलीय खड़ा कर दिया।

लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने भाजपा सदस्यों को बस में लेकर आए।

लूणी पंचायत समिति में कांग्रेस सदस्यों को बाड़ेबंदी कर लाया गया

जोधपुर। प्रधान चुनाव के दोरान शनिवार को मंडोर पंचायत समिति मुख्यालय पर सांसद गजेेंद्रसिंह को अंदर जाने से रेाकती हुई। दरअसल सांसद अपने साथ गाड़ी में भाजपा के पंचायत समिति सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। उन्हें प्रधान चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर था। इसलिए वे सदस्यों को परिसर के बाहर उतारने की बजाय गाड़ी अंदर ले जाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने विरोध जताया। इस पर पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। सिर्फ सदस्यों को ही अंदर जाने दिया। फोटो|भगवान पंवार