पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप जिला प्रमुख उप प्रधान के चुनाव आज

उप जिला प्रमुख उप प्रधान के चुनाव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। जिलापरिषद के उप जिला प्रमुख सोलह पंचायत समितियों में उप प्रधान का निर्वाचन रविवार को होगा। उप जिला प्रमुख का निर्वाचन अटल सेवा केन्द्र पंचायत समितियों के उप प्रधानों के चुनाव संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर होंगे।

उप जिला प्रमुख प्रधानों के निर्वाचन के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पेश किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:30 बजे से होगी। नामांकन दोपहर एक बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का कार्य होगा। जरूरी होने पर दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा होगी।