- Hindi News
- लोगों को दी स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी
लोगों को दी स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी
लोगों को दी स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी
जोधपुर| डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्ण आयुर्वेद विवि से संबद्ध आंगिक आयुर्वेद अस्पताल करवड़ तथा सैटेलाइट अस्पताल मगरा पूंजला में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए पृथक ओपीडी में 146 रोगियों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त गठित मोबाइल टीम यूनिट प्रभारी डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा ने खेड़ापा तथा बावड़ी की पांच स्कूलों में छात्रों और स्टाफ को स्वाइन फ्लू के लक्षण तथा बचाव के तरीके बताए। साथ ही 208 लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों से बना काढ़ा वितरित किया गया।