- Hindi News
- रेजिडेंट से उलझे पिता को पकड़ ले गई पुलिस डॉक्टरों ने शाम तक नहीं किया बच्चे का उपचार
रेजिडेंट से उलझे पिता को पकड़ ले गई पुलिस डॉक्टरों ने शाम तक नहीं किया बच्चे का उपचार
एमडीएम हॉस्पिटल की जनाना विंग में शुक्रवार दोपहर अपने बच्चे को लेकर नागौर से आया अब्दुल कलाम और रेजिडेंट डॉ.सवाईसिंह लोरा आपस में उलझ गए। कलाम का आरोप था कि उपचार संबंधी पूछताछ करने पर रेजिडेंट ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की। सूचना पर पहुंची शास्त्रीनगर थाना पुलिस कलाम को पकड़ ले गई। पीछे खून की कमी (सेलिक एनिमिया) से पीड़ित 11 साल का बच्चा देर शाम तक अपनी मां के साथ हॉस्पिटल के पोर्च में बैठा रहा। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी सीनियर डॉक्टर वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने उसका उपचार शुरू नहीं करवाया।
रेजिडेंटपर उपचार संबंधी पूछताछ करने पर दुर्व्यवहार मारपीट का आरोप: नागौरके शेरानिया बाग जाइल निवासी अब्दुल कलाम ने बताया कि वह अपने बेटे शोएब को उपचार के लिए जनाना विंग लाया था। जांच के बाद उसे भर्ती करने को कहा गया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे शिशुरोग सैकंड ईयर के रेजिडेंट डॉ.सवाईसिंह लोरा से उसने बच्चे को चढ़ने वाले ब्लड की आवश्यकता कब होगी, इस संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने यह मेरा काम नहीं है, कहकर भगा दिया। साथ ही दूसरे मरीजों से भी डांटकर ही बात कर रहा था। इसके बाद वह बच्चे को वार्ड में लेकर गया और वार्ड की मांग की, तब डॉक्टर ने उससे दुर्व्यवहार कर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि उसने यह भी कहा कि पहले डॉक्टर ने मारा उसके बाद उसने भी मारपीट की। वहीं रेजिडेंट डॉ.लोरा का कहना है कि मरीज के परिजन ने पहले मारपीट की।
केवलतीन गार्ड के भरोसे जनाना विंग: जनानाविंग केवल तीन गार्ड के भरोसे ही चल रही हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। एेसे में मरीज स्टाफ में होने वाली झड़प अन्य घटनाओं की पुख्ता जांच नहीं की जा सकती।
रेजिडेंट ने मारपीट की सूचना दी थी
रेजिडेंट डॉक्टर ने मारपीट की सूचना दी थी। इस पर पुलिस को शिकायत की है।
- डॉ. दीपक वर्मा, अधीक्षक, एमडीएमएच