- Hindi News
- फलौदी में भाजपा के अभिषेक भादू प्रधान निर्वाचित
फलौदी में भाजपा के अभिषेक भादू प्रधान निर्वाचित
फलौदी | फलौदीपंचायत समिति प्रधान पद पर भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक भादू विजयी हुए है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्रसिंह को हराया। जीत के बाद भादू समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति चुनाव में भाजपा के 12, कांग्रेस के 5 चार निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे। फलौदी पंचायत समिति में भाजपा का पहली बार प्रधान बना है। सुबह भाजपा की ओर से अभिषेक भादू ने नामांकन पत्र भरा और कांग्रेस की ओर से नरेंद्रसिंह ने। तीन बजे सबसे पहले भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार मतदान करने पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा ने अभिषेक भादू को 13 वोटों से विजयी घोषित किया। भादू को 17 नरेंद्रसिंंह को 4 वोट मिले। कांग्रेस के एक सदस्य ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कमला थानवी, राधाकिशन थानवी भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि, जेपी जोशी एडवोकेट, गिरधरसिंह जालोड़ा, जानकीलाल शर्मा, सिकंदर घोसी एडवोकेट, सुल्तानसिंह राजपुरोहित पूर्व सरपंच, गंगाराम विश्नोई, हरीकिशन विश्नोई सरपंच मोटाई, शिव पंचारिया, ओम बोहरा, बुधराम जाणी, रामनिवास भादू सहित अनेक ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जीवन परिचय
नवनिर्वाचितप्रधान 22 वर्षीय अभिषेक भादू संभवत जोधपुर संभाग में सबसे कम उम्र के प्रधान हैं और राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता महिपाल भादू वर्तमान में कृषि उपज मंडी समिति के डायरेक्टर और ग्राम पंचायत ढढू के निवर्तमान सरपंच है। इनकी माता कालीदेवी भी पूर्व में ढढू की सरपंच रह चुकी है। अभिषेक भादू के पड़दादा भीखाराम भादू फलौदी पंचायत समिति के प्रथम प्रधान रह चुके हैं। प्रधान भादू स्वयं सीनियर सैकंडरी करने के बाद कोटा में बी टेक कर रहे हैं। वे दो भाई तीन बहनें हैं। उनसे बड़ी दो बहने हैं और एक भाई बहन छोटे हैं।