- Hindi News
- हंगामों के बीच चुन लिए 16 पंचायत समिति प्रधान
हंगामों के बीच चुन लिए 16 पंचायत समिति प्रधान
जोधपुर। जिलेकी 16 पंचायत समितियों में शनिवार को प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इनमें से बालेसर, मंडोर, भोपालगढ़ सहित कई अन्य पंचायत समितियों तो स्थिति काफी हंगामेदार बनी रही। जोड़तोड़ भीतरघात की आशंकाओं के बीच कुछेक स्थानों पर झगड़ा धक्कामुक्की भी हुई। कई जगह पर भाजपा नेताओं पर सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप भी लगे। रविवार को उप प्रधान का चुनाव होने के बाद ही ये हंगामे पूरी तरह से शांत हो जाएंगे।