जोधपुर. शहर में प्रतापनगर, महामंदिर बासनी थाना क्षेत्र में दो मकान एक किराणे की दुकान में चोरी हो गई। चोर यहां से नगदी-जेवरात आदि चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच शुरू की है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि कबीर नगर निवासी रहीम बक्श पुत्र फकीर मोहम्मद ने शनिवार को रिपोर्ट दी कि उसने अपने घर किराणे की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़ अंदर रखे 50 हजार रुपए एक
मोबाइल चुरा लिया। महामंदिर थाना पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर/108 निवासी रामनिवास पुत्र नारायणराम जाट ने रिपोर्ट दी कि वे होम्योपेथिक चिकित्सक हैं। कुछ दिनों पहले उनका परिवार गांव चला गया था। शुक्रवार सुबह वह पावटा स्थित क्लिनिक गए थे। रात 8:30 बजे घर लौटे, ताले टूटे मिले। चोर यहां से 5 हजार रुपए नगद दो तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए। बासनी थाना पुलिस ने बताया कि सरस्वती नगर डी/230 निवासी श्यामसिंह पुत्र रामजीवन ने रिपोर्ट दी कि 26 नवंबर को वे परिवार के साथ गांव चले गए थे। शुक्रवार को लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। घर से चोरी हुए सामान की जानकारी तलाशी लेने के बाद ही मिल पाएगी।