पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसी माह शुरू हो सकती है जोधपुर फलौदी सड़क मार्ग पर टोल वसूली

इसी माह शुरू हो सकती है जोधपुर-फलौदी सड़क मार्ग पर टोल वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर-फलौदीसड़क मार्ग पर इसी माह टोल वसूली प्रारंभ होने की उम्मीद है। राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लि. ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग की तैयारियों को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस सड़क मार्ग पर किसानों से टोल वसूल नहीं करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर-फलौदी के मध्य यह सड़क काफी समय से तैयार है लेकिन कुछ स्थानों पर थोड़ा बहुत काम बाकी होने से टोल वसूली प्रारंभ नहीं हो पाई थी। अब यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार है। इसे देखते हुए विभाग ने भी टोल वसूली शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ करने की योजना पर अमल प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए ठेका पूर्व में ही हो चुका है जो टैक्स वसूली प्रारंभ होने के दिन से प्रारंभ होगा।

जोधपुर से फलौदी के बीच करीब 125 किमी लंबे सड़क मार्ग पर चार टोल नाके बनाए गए हैं। ठेकेदार को टोल नाकों पर वसूली की तैयारी करने के आदेश दे दिए गए है और ठेकेदार ने भी उसी के हिसाब से नाकों पर वाहन से वसूले जाने वाले पथ कर वसूली की दर संबंधी होर्डिंग्स लगा दिए हैं। यह ठेका 6 करोड़ 28 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर से दिया गया है।

जोधपुर-फलौदी मार्ग पर टोल बूथ तैयार किए जा चुके हैं और हाल ही में यहां विभिन्न श्रेणी के वाहनों से वसूले जाने वाले शुल्क के बोर्ड भी लगाए गए हैं।

टोल वसूली का विरोध

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जोधपुर-फलौदी सड़क मार्ग पर किसानों से टोल नहीं वसूलने की मांग की है। जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने लिखा है कि पुराने सड़क मार्ग का केवल नवीनीकरण किया गया है। जिले के 70 प्रतिशत किसानों का इस मार्ग पर आवागमन होता है। किसान दिनभर इस मार्ग से कृषि सामग्री लाते-ले जाते है। अगर किसानों से टोल वसूला गया तो उसे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने ट्रैक्टर के अलावा यूटीलिटी, कैंपर, पिकअप तथा फलौदी जोधपुर के स्थानीय वाहनों को छूट देने की मांग की है।

^जोधपुर फलौदी सड़क मार्ग पर टोल वसूली की विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है और ठेकेदार को भी सारी तैयारियां करने को कहा है। राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही टोल वसूली प्रारंभ कर दी जाएगी।

योगेंद्रशर्मा, एक्सईएनराज.राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लि.जोधपुर।