- Hindi News
- सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई जीप, एक की मौत
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई जीप, एक की मौत
बालेसर. सेतरावा क्षेत्र में मेगा हाई-वे पर पलटा कोयले से भरा ट्रेलर।
भास्कर न्यूज | बालेसर
क्षेत्रके देचू थानांतर्गत सेतरावा लालसिंह बाजार के पास मेगा हाई-वे पर शुक्रवार रात एक बोलेरो सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। देचू थानाधिकारी पर्बतसिंह ने बताया की फलौदी के शैतानसिंह नगर निवासी नखत सिंह पुत्र डूंगरसिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि बालेसर के बस्तवा निवासी उसका भानजा देवीसिंह (28) पुत्र मानसिंह और लक्ष्मणसिंह सोलंकिया तला से बोलेरो लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। सेतरावा में मेगा हाई-वे पर उनकी बोलेरो मुख्य मार्ग के किनारे गलत दिशा में खड़े किए गए ट्रक के पीछे जा भिड़ी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जोधपुर ले जाया गया। वहां देवीसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोयलेसे भरा ट्रेलर पलटा
बालेसर| कस्बेके निकटवर्ती सेतरावा लालसिंह बाजार के पास शुक्रवार देर रात एक और हादसा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कोयले से भरा एक ट्रेलर शेरगढ़ से देचू की ओर जा रहा था। सेतरावा इलाके में एक मोड़ पर ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया और इसमें भरा कोयला सड़क पर बिखर गया।